सारण :वृद्धावस्था पेंशन व राशन-किरासन ससमय वितरण नहीं होने से नराज मुखिया संघ प्रखंड मुख्यालय परिसर में 15 दिसम्बर को बैठेगें धरना पर
बनियापुर (सारण)
बनियापुर प्रखंड में वृद्धावस्था पेंशन व राशन-किरासन ससमय वितरण नहीं होने से नराज मुखिया संघ धारणा पर बैठेंगे। जिसको लेकर मुखिया संघ ने मंगलवार को बीडीओ के यहां लिखित आवेदन दिया है।
मुखिया संघ द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि प्रखंड में वृद्धावस्था पेंशन और राशन किरासन वितरण के लिए बार-बार शिकायत दी जाती है। लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। जिसको लेकर मुखिया संघ का कहना है कि इस योजना का संचालन ससमय नहीं होने के कारण क्षेत्र लाभूक इसकी शिकायत लेकर मुखिया के यहां पहुंचते है। लेकिन मुखिया के शिकायत पर कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। इधर क्षेत्र के डीलरों पर भी आरोप है कि डीलर भी गरीबों के राशन किरासन की काला बजारी करते है। लेकिन लाभूकों के शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए अब मुखिया संघ धारणा प्रदर्शन के सहारे सरकार को जगाने का काम करेंगी। मुखिया संघ द्वारा इसके लिए 15 दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय पर धारना आयोजन करने की सूचना बीडीओ को दी है। जिसमें दावा किया गया है कि इस धारणा में मुखिया सहित हजारों लाभूक भाग लेंगे।




Recent Comments