सारण : बिहार कौशल विकास ट्रेनिंग सेंटर का हुआ उद्धाटन
इसुआपुर/सारण
प्रखंड के सलेमपुर गांव में रामलखन सिंह के मकान में मंगलवार को बिहार कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र का उदघाटन बीडीओ ड़ा.अखिलेश कुमार तथा व्यापार मंडल इसुआपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया .केन्द्र के संचालक अजीत कुमार ने मुख्यमंत्री के सात निश्चय के अंतर्गत चलने वाले इस ट्रेनिंग सेंटर के उदेश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के 15 से 25 बर्ष आयु वर्ग के युवा-युवती यहां 90 दिनों का विभिन्न तकनीकी ट्रेडों का नि:शुल्क ट्रेनिंग प्राप्त करेगें .जिसमें मुख्य रूप से कम्प्यूटर ,कमन्यूकेशन तथा स्कील डेवलप्मेंट का सर्टिफिकेट प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार पा सकेगें .थानाध्यक्ष अरविन्द पाशवान ,पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह ,रामलखन सिंह ,छबीनाथ सिंह ,राजकिशोर सिंह ,रामप्रकाश दास ,अजय कुमार राय ,श्याम प्रसाद ,सुभाष प्रसाद तथा दयानिधि सिंह ने भी प्रशिक्षण के प्रति युवा-युवतियों को प्रेरित किया .




Recent Comments