सारण :बंदरों के आतंक से लोगों का जीना हुआ मुहाल, अधिकारियों को भेजा त्राहिमाम संदेश 
मशरख /सारण 

मशरक(सारण) मशरक प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी गांवों मे बंदरों के आतंक से लोगो का जीना मुश्किल हो गया है ।लोगो मे भय का महौल व्याप्त हो चुका है क्या खेत क्या खलिहान सब जगहों पर बंदर झुंड बनाकर पहुंच जाते हैं और फसलों को बर्बाद कर देते हैं यहां तक की लोगो के घरों व आंगन, किचन मे ये बंदर घुस जा रहे है ।जहां भी छोटी सी जगह मिलती हैं उस जगह से बंदर घर मे प्रवेश कर जाते है और उन्हें भगाने पर निर्भिक होकर हमला भी बोल देते हैं । 
वहीं दूसरी तरफ बाजार के व्यवसायी भी बंदरों के आतंक से सहमे हुए हैं अब यह बंदर इंसानों से भी नहीं डरते है ।ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने, पटाखे छोड़ने पर भी बंदर भागते नहीं है और दुकानों मे  रखी समान को चाहे वह उनके खाने लायक हो या नहीं हो उसे उठाकर भाग जाते है जिससे ग्रामीणों के अलावे व्यवसायी लोग भी खासा परेशान हो चला है लोग  आए दिन बंदरों द्वारा लोगो पर हमले की सूचना आम हो गई हैं  ।व्यवसायी प्रकाश सिंह बादल समेत और व्यवसायियों ने बताया कि आजकल बंदर बाजारों मे आकर भी खाने पीने की चीजों को नुकसान कर रहे है और उनके काटने का भी डर बना हुआ रहता है । 
    ल़ोगो ने इस बाबत बड़ी अधिकारियों को त्राहिमाम पत्र भेजकर बंदरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी संख्या पर विराम लगाने के उद्देश्य कारगर कदम उठाने की मांग की गई हैं  ।