डोरीगंज(सारण)। पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय प्रसाद ने बताया कि डोरीगंज चौक से 20 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज सोनरपट्टी निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह डोरीगंज बाजार में सप्लाई करने जा रहा था। वहीं ख्वासपुर गांव से धंधेबाज पिन्टु कुमार महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।  जनवरी महीने में पिन्टु के पास से 200 लीटर देशी शराब जब्त हुई थी। तब से फरार चल रहा था। वहीं अवतार नगर पुलिस ने भी थाना क्षेत्र के रायगढ़ा गांव से 5 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज सुदर्शन महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।