सारण :डीजे ट्राली से टकराने से बाल-बाल बचा एसपी का वाहन
#परवेज अख्तर /सिवान
मैरवा-
मैरवा थाना का निरीक्षण करने आ रहे एसपी नवीनचंन्द्र झा का वाहन श्रीनगर गांव में सरस्वती प्रतिमा का विर्सजन करने जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर होने से बाल-बाल बच गया. एसपी के पीछे सुरक्षा गार्ड का भी वाहन किसी तरह अपने को बचाया. इस क्रम में जब एसपी ने देखा कि जुलूस के दौरान आर्केस्ट्रा मे नर्तकियों को नचाया जा रहा है तो फिर उन्हें पकड़ने का आदेश दिया. इस क्रम में थोड़ी देर के लिए भगदड़ मच गया. जुलूस में शामिल नवयुवक तो भाग गये. वहीं पुलिस ने डीजे संग ट्राली व दो नर्तकियों को गिरफ्तार कर लिया.




Recent Comments