
सारण/मढ़ौरा। गौरा ओपी क्षेत्र में अगहरा पंचायत अंतर्गत शेरपुर गांव के एक युवक की गोलीमार कर अपराधियो ने हत्या कर दी।मृतक युवक शेरपुर गांव के पुरषोत्तम सिंह का 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सिंह उर्फ लालू कुमार बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक लालू कुमार अपने घर से साइकिल से अगहरा जाने के लिए मंगलवार की सुवह निकला था कि रास्ते में ही दोनों गांव के बीच बगही के पास बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार दी।गोली लगने पर लोगो ने अस्पताल पहुंचाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।




Recent Comments