सारण :मढौरा नगर मे निर्माणाधीन घटिया नाली का काम रोकने की एसडीओ से की मांग 
मढौरा(सारण)
मढौरा नगर पंचायत की नरकीय स्थिति से ऊबारने की कार्ययोजना के तहत बनने वाली घटिया नाली को रोकने की गुहार नगर वाशियों ने एसडीओ से की है ।मढौरा नपं के वार्ड संख्या 05 मे अम्बेदकर रोड मे बन रहे घटिया नाली को देखकर नगर वाशी ने मढौरा एसडीओ संजय कु राय को को तत्काल काम को रोकने के लिये आवेदन दिया है ।दर्जनों हस्ताक्षर से दिये शिकायती पत्र मे लिखा गया है की संवेदक मानक के विपरीत घटिया ईंट ,बालू सीमेंट का उपयोग कर संकरी नाला का निर्माण करा रहे है । नाले की सतहीकरण मे मानक के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है ।कही सतह निचा तो कही उपर है ।लोगो मे भय है की पहले से ही नगर की नरक निकलने की व्यवस्था नहीं थी और उससे उबारने की कोशिश इस नाली के निर्माण से  भी किसी काम की नहीं होगी ।संवेदक से लोगो ने पहले घटिया निर्माण मे सुधार की अपील की थी ।अपील का असर नहीं देख लोगो ने एसडीओ से शिकयत किया ।
    इस सम्बन्ध मे एसडीओ संजय कु राय ने बताया की नगरवाशियों की शिकायत मिली है ।शिकायत के आलोक मे गंडक परियोजना के अभियंता रमेंद्र कुमार को जांच कर अविलंब जांच प्रतिवेदन देने को लिखा गया है ।जांच प्रतिवेदन मिलते ही यथोचित कारवाई की जायेगी ।