सारण :जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में चयनित छात्रो के बीच प्रमाण पत्र हुआ वितरित
#दीपक कुमार सिंह /परसा

दरियापुर /परसा:एकग्रता स्थापित कर पढ़ाई करने वाले छात्र को लक्ष्य प्राप्त करने में कभी असफल नही होता है।सफलता के लिए छात्र और शिक्षक के वीच मित्रता का सम्बन्ध होना जरुरी है।उक्त बातें गणित रत्न से समान्नित शारदा मैथेमेटिक्स के गणितज्ञ शिक्षक अभिषेक कुमार ने यमुना चारी उच्च बिद्यालय दरियापुर में जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में चयनित छात्रो के बीच प्रमाण पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गरीब असहाय छात्रो की शिक्षा पैसा और सुबिधा के अभाव में बाधित नही होगा।उन्होंने कहा कि सुदूर देहाती क्षेत्र में छुपे प्रतिभाओ को निखारने का प्रयास जारी है।जिसके लिए जिलास्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रो को चयनित किया जा रहा है।प्रतियोगिता में परसा मकेर दरियापुर प्रखंड के 900 सौ छात्र छात्राओ ने भाग लिया।उन्होंने गरीब असहाय छात्रो को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की आश्वासन दिया।कार्यक्रम को गणित शिक्षक ई इन्द्रजीत कुमार बिपिन भरद्वाज विजय मिश्रा विनोद कुमार मुन्ना कुमार जितेंद्र सिंह संतोष कुमार शिव नाथ प्रसाद दिनेश कुमार नितीश कुमार संजय शर्मा आदि ने अपना विचार प्रकट कर छात्रो को सफलता के लिए प्रेरित किया गया।जिलास्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में तरुण कुमार अभिषेक कुमार महतो रत्न कुमार ने प्रथम स्थान शकील आलम द्वितीय श्वेता श्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सफल सभी छात्र छात्राओ को मुख्य अतिथियो द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र तथा पुरष्कार देकर समान्नित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पप्पू कुमार सिंह ने किया।इस मौके पर रेशमी शर्मा अमोद सिंह चन्दन कुमार खुशबु कुमारी अनामिका कुमारी सुनील कुमार मोनिका कुमारी आदि सैकड़ो छात्र छात्रा शामिल थे।मालूम हो की सुदूर देहाती क्षेत्रो में छात्रो में छुपी प्रतिभाओ की पहचान को लेकर गत दिसंबर में शारदा मैथेमेटिक्स एससी समर्पण ट्रस्ट द्वारा जिलास्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था।