सारण :रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में महिला दिवस पर सेमिनार का हुआ आयोजन
#महिला सशक्तिकरण के सिखाये गये गुर

एकमा/सारण
स्थानीय रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार मे महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कॉलेज के सचिव ई .जय प्रकाश सिंह ने कहाँ की महिलाओ को आत्म निर्भर व स्वालम्बी बनना चहिये।

उन्होने उपस्थित छात्राओं को स्वच्छता का संदेश दिया और महिलाओ को अपने घर पर शौचालय बनवाने और प्रयोग करने का आवाहन किया । सेमिनार मे छात्र अध्यापिका पूजा यादव , नेहा श्रीवास्तव , नेहा यादव , ज्योति कुमारी, मोनिका कुमारी यव्म छात्र अध्यापक मनीष रंजन , आजाद , दीपक , अमरजीत सिंह , शैलेन्द्र ,अभिषेक सिंह , प्रवीण गौरव आदि ने भी अपने विचार रखा ।

इस अवसर पर प्राध्यापक आई .एम .तिवारी , अजीत सिंह , महेन्द्र प्रताप यादव सहित सैकड़ों की सँख्या मे छात्र अध्यापक एवम छात्र अध्यापिका उपस्तिथ रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य रंजीत सिंह ने किया ।




Recent Comments