
*सीवान के तीन नगर निकाय के लिए 01 लाख 39 हजार 616 मतदाता रविवार को करेंगे मतदान*
✍ सीवान से नवीन सिंह परमार
🍄सीवान के तीनों नगर निकाय, सीवान नगर परिषद, मैरवा नगर पंचायत व महाराजगंज नगर पंचायत में रविवार को चुनाव आयोजित किए जाएंगे.
शुक्रवार को जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर के बताया कि जिले स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुरी तैयारी की जा चुकी है.
👉65 वार्डों के लिए 318 प्रत्याशी मैदान में: अधिकारी द्वय ने बताया कि जिले के तीनों नगर निकाय के लिए कुल 318 प्रत्याशी मैदान में है. सीवान नगर परिषद के 38 वार्ड के लिए कुल 206 प्रत्याशी है, जिनमें 100 पुरूष व 106 महिला प्रत्याशी है. मैरवा नगर पंचायत के 13 वार्ड के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें 21 पुरूष व 26 महिला प्रत्याशी है. वहीं महाराजगंज नगर पंचायत के 14 वार्ड के लिए 65 प्रत्याशी मैदान में है , जिनमें 29 पुरूष व 36 महिला प्रत्याशी है.
👉01 लाख 39 हजार 616 मतदाता डालेंगे वोट: प्रेस वार्ता में अधिकारी द्वय ने बताया कि जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्र में 01 लाख 39 हजार 616 मतदाता सूचीबद्ध है. सीवान नगर परिषद क्षेत्र में कुल 38 वार्डों के लिए 97 मतदान केन्द्र बने है जिनमें कुल 01 लाख 04 हजार 292 मतदाता है. मैरवा नगर पंचायत के 13 वार्डों के लिए 17 मतदान केन्द्र बने है जिनमें 16 हजार 49 मतदाता है. वहीं महाराजगंज नगर पंचायत के 14 वार्डों के लिए कुल 21 मतदान केन्द्र बने है जिनमें 16 हजार 675 मतदाता है.
👉19 सेक्टर व 11 जोन में बंटा है चुनाव क्षेत्र: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्र में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण करने के लिए पुरे चुनाव क्षेत्र को 40 पी.सी.सी.पी. , 19 सेक्टर व 11 जोन में बांटा गया है. सीवान नगर परिषद क्षेत्र में 27 पी.सी.सी.पी, 12 सेक्टर व 07 जोन में बांटा गया है, महाराजगंज नगर पंचायत को 07 पी.सी.सी.पी, 04 सेक्टर व 02 जोन में बांटा गया है. वहीं मैरवा नगर पंचायत को 06 पी.सी.सी.पी, 03 सेक्टर व 02 जोन में बांटा गया है.
अधिकारी द्वय ने बताया कि तीनों चुनाव क्षेत्रों के लिए तीन सुपर जोनल पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं .
👉निष्पक्ष चुनाव के लिए 03 हजार 125 लोगों पर हुई है 107 की नोटिस: अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण करने के लिए प्रशासन ने पुरी तैयारी करते हुए पुरे चुनाव क्षेत्र में चिन्हित कर के 03 हजार 125 लोगों पर 107 की कार्रवाई किया गया है. वहीं सी.सी.ए. के लिए कुल 46 लोगों का नाम प्रस्तावित है जिनमें शुक्रवार तक 26 लोगों सी.सी.ए. की कार्रवाई की जा चुकी है .
( 💢इनपुट: श्रीनारद मीडिया सेन्टर, सीवान)




Recent Comments