रामजयपाल कॉलेज छपरा में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन

छपरा :दिनांक 8मार्च 2018 :
आर एस ए के द्वारा रामजयपाल कॉलेज छपरा में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर हरिकेश सिंह का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र संघ के कॉलेज के अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहां की जयप्रकाश विश्वविद्यालय एवम कुछ तथाकथित लोगों के द्वारा परीक्षा से ध्यान भटकाने के लिए एक साजिश की जा रही है कि छात्रों को आंदोलन को दबाया जा सके । विश्वविद्यालय अध्यक्ष अर्पित राज गोलू ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में शैक्षणिक अराजकता चरम पर है संगठन के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि लगातार चरणबद्ध तरीके से परीक्षा के लिए आंदोलन चलाए जाएंगे । गुरुवार को तीसरे दीन राम जयपाल महाविद्यालय छपरा में पुतला दहन किया गया है जो प्रत्येक महाविद्यालयों में चलेगा उसके बाद में विश्वविद्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन एवं अनशन किया जाएगा और जब तक आंदोलन चलेगा तब तक की सारी परीक्षाएं नहीं ली ले ली जाए। संगठन के नेता काउंसिल मेंबर राजेश रंजन कुमार ने कहा कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर(15-16 तृतीय सेमेस्टर(14-16) स्नातक तृतीय खंड(13-16),स्नातक द्वितीय खण्ड(14 -17)स्नातक प्रथम खण्ड (15-18,16-19) का वर्ग संचालन का समय खत्म हो गया है छात्रों को दिग्भ्रमित करने के लिए कुछ खास लोगों के द्वारा एक मैसेज छात्रों के बीच दिया जा रहा है । आप वर्ग में भाग नहीं लेंगे तो आपको परीक्षा फार्म भरने से वंचित कर दिया जाएगा। जबकि स्नातक प्रथम खंड(17 20) के छात्रों का केवल जुलाई तक समय बचा है वर्ग में भाग लेने के लिए सारे सत्र विलंब है विश्वविद्यालय प्रशासन महाविद्यालय प्रशासन कुछ खास लोगों के द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि मूल समस्या परीक्षा से ध्यान भटकाया जा सके ताकि परीक्षा का मांग छात्र ना कर सके विश्वविद्यालय प्रशासन अगर इतना ही चिंतित है छात्रों के प्रति तो क्यों नहीं जिस सत्र का फॉर्म भरा जा चुका है या जिनका फार्म नहीं भरा गया है उनके लिए स्पेशल क्लास की व्यवस्था कराई जाए और उस स्पेशल वर्ग संचालन में जो छात्र 75% उपस्थित नहीं हो तो इनका परीक्षा फार्म भरने से वंचित किया जाए जिस विभाग में शिक्षक नहीं है जहां स्नातकोत्तर विभागों में उसको विश्वविद्यालय के विभागों से टैग करते हुए उनका स्पेशल वर्ग संचालन कराया जाए अगर वह क्लास में 75% उपस्थित नहीं होते हैं तो उनका एडमिट कार्ड नहीं दिया जाए । इन सब चीजों को ध्यान से जाने एक योजनाबद्ध और साजिश के तहत सारे मूलभूत समस्याओं को इग्नोर करते हुए छात्रों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है कि ताकि परीक्षा के मांग को दबाया जा सके संगठन छात्रों को परीक्षा कराने हेतु चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी है जब तक यह आंदोलन चलेगा तब तक की परीक्षा शुरू ना हो जाए। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संयुक्त सचिव पूनम कुमारी प्रिया कुमारी जूही कुमारी अलका कुमारी रानी प्रवीण गुलाबशा,नुरशभा,चाँदनी, मीनू,शिमी ,अर्पित राज, कॉलेज अध्यक्ष कुमार मनीष कॉलेज प्रतिनिधि राजेश रंजन कुमार सत्यम कुमार रवि कुमार विवेक कुमार विजय रंजीत कुमार इत्यादि उपस्थित थे ।
भवदीय
अर्पित राज गोलू
कॉउंसिल मेंबर सह
विश्वविद्यालय अध्यक्ष आर एस ए