​*मधेपुरा:भाजपा का गरीब कल्याण वर्ष के अवसर पर आलमनगर विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन*
*चंदन कुमार झा,दैनिक खोज खबर ,उदाकिशुनगंज* 
 पंडीत दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष व गरीब कल्याण वर्ष के अवसर पर विधानसभा वार भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय  प्रशिक्षण का वीरेन्द्र कला भवन परिसर आलमनगर में रविवार को जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सुबोध ऋषिदेव, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मंटू यादव, जिला महामंत्री सह आलमनगर विधानसभा प्रशिक्षण प्रभारी मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ  किया। 
*प्रशिक्षण के मुख्य बातें पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी के द्वारा*
विधानसभा वार प्रशिक्षण में उच्च कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्य , अनुशासन,पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्श , केन्द्र सरकार के 84 योजनाओं तथा स्वच्छता आदि के बारे में जानकारियां दी गयी !
जिसमें मुख्य रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,हर घर स्वच्छता का प्रशिक्षण व इनके बारे में जानकारियॉ दी जानी शामिल है !
प्रत्येक कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान के तहत अपने से गाॉव – गॉव जाकर गन्दगी को एक निश्चित जगहों पर डालकर उनके द्वारा ग्रमीणों को समझाना कि साफ – सफाई क्यों जरूरी है सभी को बतायेंगे !
*​15मई से  30 मई तक स्वच्छता का कार्यक्रम​*–
यह कार्यक्रम 15 मई से 30 मई तक अनवरत चलने की बात प्रशिक्षक महादेव चौधरी ने बतायी !
इस कार्य का प्रगति रिपोर्ट भी पुनः कार्यकर्ता द्वारा  जाकर लिये जायेंगे कि आंशिक भी बदलाव हुआ कि नहीं !

*जिलाध्यक्ष के भाषण से*
इस दौरान जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अमित साह जैसे नेता के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार चल रही हैं। जिनके नेतृत्व में पार्टी बुलंदियों को छू रहा है।और अनेक कार्य देश को आगे ले जाने हेतू किये जा रहें हैं !इसकी महत्त्व को बूथ स्तर तक ले जाकर सभी कार्यकर्ता को बताने समझाने की जरूरत पर बल दिये !वहीं चंदन सिह ने कहा कि यहां की सरकार भारत सरकार के योजनाओं को भी रीमॉड लगा करके अपना योजना बताकर आम लोगों को ठगने का काम कर रही है। वहीं  अप्रैल माह में सिर्फ मधेपुरा जिला में कई हत्या, अपहरण हो चुका है। नीतीश कुमार सुशासन का ढोल पीट रही हैं।उसमे मधेपुरा जिला का तो स्थिति और भी भयावह है !जिला में कई घटनाऐं घट चुकी जिसमें बिहारीगंज व फुलौत की बीति घटना अपने आप में एक स्थान रखता है ! इससे ना सिर्फ प्रशासन पर बल्कि सरकार पर अँगुलियां उठना अतिशयोक्ति नहीं होगी !
*पूर्व जिला युवाध्यक्ष के अनुसार*
इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ने सभी युवाओं को स्वच्छता ,केन्द्र सरकार की 84 योजनाऐं व प्रत्येक कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान के तहत अपने से गाॉव – गॉव जाकर गन्दगी को एक निश्चित जगहों पर डालकर उनके द्वारा ग्रमीणों को समझाना कि साफ – सफाई क्यों जरूरी है सभी को बतायेंगे !इस तरह की अनेक बातें  हर बूथ के  कार्यकर्ताओं के द्वारा आम जन तक पहूँचाने पर प्रकाश दिये !
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी, जिला महामंत्री सह प्रशिक्षण प्रभारी मनोज शर्मा, जिला महामंत्री गणेश गुंजन, जिला उपाध्यक्ष रविरंजन रवि, छोटेलाल पोद्दार, वरिष्ठ नेता अभिनंदन मंडल, मनोज मनोरंजन, आलमनगर मंडल अध्यक्ष सुबोध ऋषिदेव, पुरैनी मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र राम, उदाकिशुनगंज मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, पूर्व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मंटू यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष जनार्दन मंडल, भाजपा नेता मणिकान्त सिंह, रानासंग्राम सिंह, मंडल महामंत्री बिकास सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरैनी मनोज सिंह, अरूण मंडल, सुबोध मंडल, रामबिलास साह, सुबोध कुमार मनमन जी सहित आलमनगर, पुरैनी, चौसा, उदाकिशुनगंज के दर्जनों  कार्यकर्ता मौजूद थे।