सऊदी अरब के साथ अरबों डॉलर के समझौते के बाद, ट्रम्प भद्दा स्वर्ड डांस 
अब्दुल मुत्तलिब रज़ा  ( Edited by आज़ाद नेब )
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने सऊदी अरब के साथ अब तक का सबसे बड़ा हथियारों का समझौता करने के बाद, सऊदी पारम्परिक स्वर्ड डांस में भाग लिया।
हालांकि स्वर्ड डांस में ट्रम्प सऊदी अधिकारियों के साथ क़दम से क़दम नहीं मिला पा रहे थे और बहुत ही भौंडा और भद्दा डांस कर रहे थे, फिर वह अरबों डॉलर के समझौते पर झूमते नज़र आ रहे थे।
इस समझौते के बाद आयोजित होने वाले स्वागत समारोह की वीडियो फ़ुटेज में ट्रम्प और टिलरसन को भद्दा डांस करते हुए देखा जा सकता है, भीड़ में मेलानिया ट्रम्प, रीयंस पेरिबस और स्टीफ़न बैनन को भी देखा जा सकता है।
शनिवार को अमरीकी और सऊदी अधिकारियों ने हथियारों की ख़रीद के सौदे समेत 350 अरब डॉलर के समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें 100 अरब डॉलर तुरंत रूप से अदा करने होंगे।
अरबों डॉलर के समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद, टिलरसन ने दावा किया कि सऊदी अरब के साथ हुआ हथियार समझौता, “ईरान के दुष्प्रभाव का मुक़ाबला करने के लिए है, जो सऊदी अरब की सीमाओं के लिए चुनौती उत्पन्न कर रहा है।”
ट्रम्प अमरीका के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने अपनी विदेश यात्रा के लिए सऊदी अरब का चयन किया, सऊदी अरब के बाद वह इस्राईल जायेंगे।