मढौरा नपं मे प्रथम दिन एक भी नामांकन नहीं 
—–
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण 
—-
मढ़ौरा (सारण)
मढौरा नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के शुरू होने के पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ  I कुल 16 वार्ड वाले नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ संजय कुमार राय बुधवार को  सुचना का प्रकाशन  के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू किया I इसके साथ ही अभ्यर्थियो के नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई,लेकिन प्रथम दिन कोई भी अभ्यर्थी ने नामांकन के लिये नहीं आया  I चुनाव के लिए स्थानीय प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है I नामांकन 19 अप्रैल से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगा I इसमें सरकारी अवकाश और रविवार के दिन नामांकन बंद रहेगा I 28 और 29 नामांकन पत्रों की समीक्षा होंगी ,2 मई तक कोई अभ्यर्थी अपना नाम वापसी कर सकेंगे I 3 मई को अभ्यर्थियो की सूचि का अंतिम प्रकाशन और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा I 21 मई को शुबह सात बजे से संध्या पांच बजे तक मतदान होंगा और 23 मई को शुबह आठ बजे से मतगणना की जाएगी I