प्रारंभिक विद्यालयों में निकाली गई जागरूकता रैली

पानापुर (सारण)प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद के निर्देशानुसार सोमवार को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई ।सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के नेतृत्व में बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली में भाग लिया।रैली में शामिल सभी बच्चों के हाथों में तख्थी थी जिसपर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन लिखे हुए थे।उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहाॅ के बच्चे हाथों मे तख्ती लिए नारे लगाते हुए भोरहाॅ क्वार्टर बाजार होते हुए पुनः उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहाॅ पहुँचे ।रैली निकालने वालों में मुख्य रूप से मध्य विद्यालय रामपुररूद्र, प्राथमिक विद्यालय जीपूरा, मध्य विद्यालय रसौली, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बकवाॅ का नाम शामिल है ।