सारण :माँ शारदे को श्रधालुओं ने दी भावभीनी विदाई-: #दिग्विजय सिंह बबलू डोरीगंज-: “””””””””” सदर प्रखण्ड के सभी गंगा घाटों पर आज माँ शारदा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भक्तों का ताता लगा रहा प्रखण्ड के बंगाली बाबा घाट , तिवारी घाट , महुआ घाट, डोरीगंज घाट , रहरिया घाट , दरियावगंज घाट , खलपुरा घाट सहित सभी गंगा घाटों पर माँ सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन को लेकर मेले सा नजारा था । प्रखण्ड के मुसेपुर , डुमरी , चिरांद , मानुपुर जहाँगीर , रसलपुरा , धर्मपुरा , खलपुरा , बिशुनपुरा , शेरपुर सहित सभी गाँवों से सैकरों की संख्या मे लोग प्रतिमा विसर्जन को पहुँचे थे । हर तरफ माँ सरस्वती की प्रतिमा को विभिन्न वाहनों पर लिए श्रधालु भक्ति गीतो पर झुमते दिखे वही प्रतिमा विसर्जन के बाद लोगों की आँखे नम भी दिखी । दो दिनों तक माँ सरस्वती की पुजा मे भावविभोर रहने के बाद विसर्जन करने के बाद एक सुनापन भक्तों को लग रहा था । सभी अगले बरस तु जल्दी आ के नारे भी लगा रहे थे ।