आत्मदाह कर लेने की धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
◆नवलपुर निवासी दयाशंकर द्विवेदी ने अत्मदाह करने की खाई थी कसम।
महाराजगंज/ सिवान महाराजगंज अनुमंडल शहर के नवलपुर वार्ड सं. 12 निवासी स्वर्गीय रमेश चंद्र द्विवेदी के पुत्र दया शंकर द्विवेदी ने आत्मदाह कर लेने की लिखित आवेदन बिहार के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव बिहार सरकार, डी.जी.पी. , जिला पदाधिकारी सिवान, आरक्षी अधीक्षक सिवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज, अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज ,अंचलाधिकारी महाराजगंज रविराज और थाना प्रभारी महाराजगंज को दिया था।
दया शंकर द्विवेदी ने आवेदन के माध्यम से यह कहा था कि महाराजगंज शहर में 16 धुर जमीन मेरे बाबा रामजी दिवेदी के नाम से है उक्त जमीन पर व्यवहार न्यायालय में बटवारा का मामला लंबित चला आ रहा है सारी प्रक्रिया पूरा करते हुए मुकदमा नंबर 2/ 16 बटवारा वाद संख्या 227 सन 1981 फाइनल डिग्री में सब जज 5 के यहां दायर की गई है।
दया शंकर द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना आरक्षी अधीक्षक सीवान तथा जिला पदाधिकारी को मोबाइल से मैसेज भेजकर न्याय की मांग की। परंतु न्याय नहीं मिला। दया शंकर द्विवेदी कार्यपालिका के रवैए से नाराज होकर आत्मदाह कर लेने की धमकी दे डाली थी। जिस पर पुलिस की पैनी नजर थी और बुधवार अगले सुबह ही दया शंकर द्विवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समाचार प्रेषण तक आत्मदाह की धमकी देने वाले दया शंकर द्विवेदी पुलिस के कब्जे में थे।




Recent Comments