आमजन को राहत दें – डॉ. एस.पी. सिंह
जिला स्तरीय जनसुनवाई में 24 प्रकरण हुए दर्ज
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
बारां, 13 अप्रेल। जिला कलक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि आमजन की विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रकरणों को ऑनलाइन सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज कर त्वरित राहत दी जानी चाहिए।
डॉ. सिंह गुरूवार को मिनी सचिवालय परिसर स्थित अटल सेवा केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन की बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण, राजस्व एवं अन्य समस्याओं को दर्ज कर उनके निस्तारण हेतु की गई कार्यवाही की नियमित मॉनिटरिंग भी की जानी चाहिए इस प्रकार समस्याओं का निश्चित समयावधि में निस्तारण संभव है। जनसुनवाई में राजस्व के 9, पुलिस के 2, छबड़ा थर्मल प्लांट का 1, ग्रामीण विकास विभाग के 3, शिक्षा विभाग का 1 विद्युत विभाग का 1, समाज कल्याण विभाग के 2, नगर परिषद का 1 एवं अन्य 4 प्रकरणों समेत कुल 24 प्रकरण दर्ज किए गए। कलक्टर डॉ. सिंह ने उक्त सभी प्रकरणों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियांे को त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर रसद अधिकारी शंकरलाल, एसीईओ अशोक पुरूसवानी, सम्पर्क पोर्टल प्रभारी चेतन कुमार, नगर परिषद आयुक्त रामानंद शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे




Recent Comments