तैयारियां पूरी,कई राज्यों के महिला टीम लेगी भागपरवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के जी.वी नगर थाना क्षेत्र के सोनबर्षा गांव स्तिथ खेल मैदान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित पिता श्री राजेश्वर सिंह माता सुनीता देवी ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित महिला फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियाँ पूरी कर ली गई है।उक्त टूर्नामेंट कल दिनांक 30 दिसम्बर से शुरू होगा। आयोजित महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में बिहार, झारखंड, बंगाल, तथा यूपी के कोने-कोने से चर्चित महिला टीम भाग ले रही है।सोमवार को उद्घाटन मैच बंगाल बनाम झारखंड के बीच 1:00 बजे दिन से खेला जाएगा। आयोजनकर्ता अकरम खान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पिता श्री राजेश्वर सिंह माता सुनीता देवी ट्रस्ट के सौजन्य से उक्त महिला टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिस को सफल बनाने में ग्रामीणों में शकील खान,आदिल खान,शारिक खान,अरबाज खान,सोहैल खान,एहशान खान,पप्पू खान,अली अब्बास खान,सलाम खान,यूनुस खान,आदि समेत समस्त ग्रामीण लगे हुए है।