
मढ़ौरा(सारन) :
प्रखण्ड के नेथुआ गांव स्थित ग्राम कचहरी में सोमवार को महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सरायबक्स के द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प में आसपास के गांव के दर्जनों महिला,पुरुष व बुजुर्ग पहुंचे जिनके आंख की जांच कर निःशुल्क दवा वितरण व परामर्श दिया गया । शिविर को लेकर मरीजों में काफी उत्सूकता देखी गयी । जांच कराने पहुंचे लोगों में तीन दर्जन मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए है । मोतियाबिंद के लक्षण वाले मरीजों का ऑपरेशन सराय बक्स स्थित अस्पताल में लेंस लगाकर नि:शुल्क में किया जाएगा। मौके अवसर पर डॉ प्रभु यादव, डॉ बृजमोहन चौधरी ,डॉ दीपक कुमार, कुश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।




Recent Comments