सारण :पटेल छात्रावास छपरा मे 14 अप्रैल को जदयू मनायेगा बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर की जयंती
#जयंती समारोह मे पार्टी के राज्य सभा सांसद सह कर्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरिवंश नारायण सिंह उपस्थित रहेंगे
#जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर तक जदयू मनायेगा बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर की जयंती

छपरा : दिनाक 11अप्रैल 2018 :
प्रदेश नेतुरत्व के निर्देसनुसार जिला जदयू कार्यकारणी वरिष्ठ नेता सभी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षो एवम प्रखंड अध्यक्ष की सयुक्त बैठक पार्टी के जिला कार्यालय साधनपुरी छपरा में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने किया ।जिला अध्यक्ष ने कहा की 14 अप्रैल 2018 को पार्टी द्वारा पटेल छात्रा वास छपरा मे बाबा साहेब डा0 भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती मनाया जायेगा ।बाबा साहब की जयंती जिला प्रखंड पंचायत स्तर तक मनाया जायेगा वर्तमान समय में पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओ को अपने विचार धारा एवं सरकार के जनसरोकार से सम्बंधित यूजनाओ की जानकारियों से लैस करने का फैसला किया है। श्री आलम ने कहा की सरकार द्वारा चलाये जा रहे
कल्याणकारी योजना की निगरानी आप सभॊ की है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अन्तर्गत हर घर नल का जल हर घर बिजली और हर गली पक्की सड़क नाली मुख्य रुप से है इन सभी योजना पर आप को पैनी नज़र रखना है की गुणवत्ता पूर्वक काम हो रहा है या नहीँ आगर यदि गुणवत्ता पूर्वक काम नहीँ हो रहा है तो लिखित शिकयत जिला ज़द यू कार्यालय मे जमा कराये। मुख्यमंत्री के सपना का साकार कैसे हो इस की जवाबदेही हम सब की बनती है बैठक वरीय नेता कमेस्वर सिंह, लालन देव तिवारी , अरशद परवेज़, जयप्रकाश यादव, पशुपतिनाथ पटेल, कजीम रजा रिजवी , भगवान दास , कुसुम रानी, ईश्वर राम , मैनेजर सिंह , वाल्मीकि पाठक , सुरेन्द्र पटेल, मनु गिरी , सत्यनाराण सिंह’ , संजीव सिंह सहित अन्य थे ।