सारण :नेवाजी टोला के पास गैस सिलेंडर लदी ट्रक पलटी , कोई हताहत नही
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट

डोरीगंज -:
“”””””””””
गरखा छपरा रोड नेवाजी टोला पेट्रोल पम्प के समीप गैस सिलेंडर लदी एक ट्रक अचानक खाई मे पलट गई जिस घटना मे गाड़ी के चालक व खलासी को हल्की चोटे आने के साथ सुरक्षित बताया जाता है घटना शनिवार की अहले सुबह 5 बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत गैस कम्पनी की ट्रक पटना से गैस सिलेंडर लोड कर माँझी के लिए निकली थी कि घने कोहरे के कारण किसी दूसरे वाहन को साईड देने के क्रम मे अपनी गाड़ी को किनारे किया अचानक वहाँ की जमीन धँसती चली गई और गाड़ी लुढककता हुआ करीब 10 फीट नीचे खाई मे जा गिरा।

जिसके दौरान स्थानीय लोगो की मदद से चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया प्रत्यक्षदर्शी सूत्रो के मुताबिक चालक व खलासी को हल्की चोटे आई थी जिसका उपचार स्थानीय किसी प्राईवेट क्लिनिक मे कराया गया जहाँ चालक व खलासी सही सलामत बताए जाते है