आंगनबाड़ी सेविका ने सीडीपीओ पर लगाई भ्रष्टाचार में संलिप्तता का आरोप

#रजनीश पांडेय/ इसुआपुर(सारण):प्रखण्ड के रामचौडा पंचायत के उसरी गांव के आंगनबाड़ी सेविका मीरा कुमारी ने सीडीपीओ छाया कुमारी पर भ्र्ष्टाचार का गम्भीर आरोप लगाया है ।जिसकी लिखित शिकायत प्रमुख सरोज कुमारी को दी है ।अपने लिखित बयान में मीरा कुमारी ने लिखा है कि वो कोड नम्बर42 केंद्र संख्या 3 की सेविका हैं ।

पिछले चार महीनो से उन्हें पोषाहार की राशि नही मिली है ।जिससे कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को केंद्र से खाली हाथ लौटना पड़ता है ।वही सीडीपीओ पोषाहार के बदले नाजायज रुपये की मांग करतीं हैं ।जबकि मै नाजायज पैसा देने में असमर्थ हूं ।उनका कहना है कि जबतक पैसा नही दोगी ।तुम्हे पोषाहार की राशि नही मिलेगी ।इसी लेन देन के चक्कर में चार महीनों से पोषाहार की राशि नहीं मिली है ।