मढौरा बना अपराधियों का चारागाह , एसपी की लगातर दौरा एवं बैठक भी बेअसर 
—–
⏩एसपी की बैठक के कुछ ही घंटे बाद शादी समारोह से बाइक चोरी 
मढौरा(सारण)
मढौरा मे लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं कि नियंत्रण हेतु एसपी ने सोमवार को थाना परिसर मे बैठक की ।सारण एसपी अनसूइया रणसिण्ह साहू ने मढौरा  एएसपी अशोक कु सिंह ,पुलिस इंसपेक्टर  जय प्रकाश पंडित ,प्रभारी थानाध्यक्ष ,पुलिस बल ,बैंक कर्मियों एवं व्यवसायियों के साथ एक बैठक की ।बैठक मे अपराध नियंत्रण हेतु बैंकों एवं व्यवसायियों को सीसी कैमरा लगाने के सुझाव दिये गये ।पुलिस महकमा का मनाना है की सीसी कैमरे से अपराधियों तक पहुचने मे मदद मिलेगी ।जबकि जिले मे हाल ही मे भेल्दी बैंक लूट कांड मे लुटेरों ने सीसी कैमरे के हार्ड डिस्क ही पहले तोड़ ही घटना को अंजाम दिये थे ।घटना के बाद ये संज्ञान मे आया है की अपराधी ऐसे जगहो पर ज्यादातर अपराध करते है।जहां सीसी कैमरे से  निगरानी सम्भव नहीं है ।फ़िर भी अधिक से अधिक जगहो पर सीसी कैमरे रहे तो ज़रूर कुछ न कुछ लाभ मिलेगा ही ।तत्काल पुलिस मौजूदगी का लाभ लोगो को नहीं मिलता देख जहां लोगो मे निराशा है वही अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे है ।सोमवार को देर शाम एसपी ने बैठक समाप्त कर छपरा पहुँची भी नहीं होगी तबतक नगर पंचायत के पकहा मे एलआईसी एजेंट की काली रंग की स्पेलेन्डर बाइक एक शादी समारोह से चोरों ने उठा ली ।इसकी शिकायत मढौरा थाने मे पकहा निवासी संतोष कु सिंह ने कर दी है ।गौर तलब हो की इसके पहले भी कुछ ही दिन पहले एलआईसी की बड़ी रकम छपरा जाने के क्रम मे पटेरही मे गोलीबारी कर लूट ली गई थी ,उस दिन भी डीआईजी के साथ सारण एसपी अनसूइआ रणसिंह साहू अभी क्षेत्र मे मामले की जांच मे जुटी ही थी की घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक शिक्षक की अपाची बाइक असलहे का भय दिखा जख्मी कर लूट फरार हो गये थे ।