
सारण :विकास मित्र को एसडीओ ने दिया अंतिम 24 घंटा का समय
मढ़ौरा (सारण)
सभी प्रखंड से राशन कार्ड की अहर्ता नहीं रखने वालों की सूचि अविलम्ब उपलब्ध उपलब्ध करनी होंगी Iएसडीओ संजय कुमार राय ने सभी प्रखंडो के विकासमित्रों के साथ कार्यशाला का आयोजन उन्हें अंतिम 48 घंटा का समय दिया । एसडीओ ने विकास मित्र को निर्देशित किया कि राशन कार्ड धारकों का पुर्व मे हुए सर्वे के रिपोर्ट के अनुसार जिनके पास चार चक्का वाहन है ,जिनके नाम पर पक्का मकान है और जो लोगो सरकारी नौकरी में हैं या जिनकी आमदनी प्रतिमाह दस हजार से अधिक है Iअगर ऐसे कोई व्यक्ति राशन कार्ड धारी हैं तो ऐसे लोगों के साथ 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट जमा करा देंगे I राशन कार्ड के नाम काटने वालों के स्थान पर जरुरमंद लोगों का नाम जोड़ा जायेगा । विकास मित्रों को एसडीओ ने कहा कि अगर कोई किसी तरह की दबाव देता है तो उसकी जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी को तुरंत देंगे । अगर विकासमित्र चौबीस घंटे के अंदर रिपोर्ट देने में किसी तरह की कोई कोताही करते हैं। तो उचित कार्यवाही के साथ उनको सेवा से बर्खास्त करने तक की कारवाई की जा सकती है ।
—-
साभार :संजीव कुमार ,दैनिक भास्कर




Recent Comments