सारण: मंदिर के दान पात्र की ताला तोड़ चोर ले गये राशि
मढौरा (सारण)

स्थानीय नगर क्षेत्र के अम्बेडकर रोड में स्थित हनुमान मंदिर की दान पात्र की ताला तोड़ चोरों ने जामा राशि ले उड़े । तिवारी निवास से सटे इस मंदिर में लगे दान पात्र को चोरों द्वारा हाथ साफ करना बड़ी ही दुःसाहस कहा जायेगा । क्योंकि घर के नज़दीक होने के कारण ऐसा दुःसाहस करना हैरान कर देने वाली समाचार है । घटना के सम्बन्ध में स्थानीय विजय तिवारी ने बताया की ये घटना कब हो गयी ? हमलोगों को पता नहीं चल पाया देर शाम को टूटी ताले पर नजर गयी तो पता चला की चोरों ने ताला तोड़ दान की राशि निकाल कर चम्पत हो गये है । समाचार प्रेषण तक मामले को पुलिस तक नहीं पहुंचायी गयी थी ।




Recent Comments