सारण: जिला जूनियर बालक हैंडबॉल ट्रायल सह चयन प्रतियोगिता सम्पन्न,13 सदस्यीय गठित टीम का कप्तानी करेंगे कुणाल
मशरक (सारण)

बासुदेव सिंह मेमोरियल बीएड कालेज के क्रीड़ा मैदान में सारण जिला जूनियर बालक हैंडबॉल ट्रायल सह चयन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । जिसमे दर्जनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 13 सदस्यीय सारण टीम का गठन किया गया । राष्ट्रिय खिलाड़ी कुणाल सिंह टीम कैप्टेन तथा पंकज कुमार को टीम मैनेजर बनाया गया । चयन प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रिय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह , रीतेश सिंह एव सिकंदर कुमार ने किया । इस मौके पर जिला अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , प्राचार्य नंदकिशोर सिंह , दिनेश कुमार सिंह , अजय कुमार , पप्पू रस्तोगी सहित अन्य थे । उक्त जानकारी देते हुए जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरा शहर के रमना मैदान में 16 से 18 दिसम्बर तक आयोजित तृतीय बिहार जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली चयनित टीम 15 दिसम्बर को मशरक अवस्थित प्रशिक्षण शिविर से रवाना होगी । टीम इस प्रकार है :-
कुणाल सिंह( कप्तान ) , राहुल कुमार , अंकित कुमार , जयप्रकाश तिवारी , नारायण कुमार , निखिल सिंह , नीतेश कुमार , आकाश कुमार , युवराज सिंह , रीतेश कुमार , आदित्य कुमार सिंह , रवि कुमार , आलोक कुमार , टीम मैनेजर – पंकज कुमार




Recent Comments