वैशाली : अनियंत्रित बोलेरों ने तीन वर्षीय किशोरी को रौंदा,मौत
महुआ।महुआ थाना क्षेत्र के भोरहा गाँव मे सोमवार की शाम बोलेरो के चपेट में आ जाने से एक तीन वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में बोलेरो गाड़ी बैक करते समय एक तीन वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।मृत बच्ची बहादुर राय की तीन वर्षीय बच्ची शिवानी कुमारी अपने दरवाजे पर खेल रही थी।इसी बीच चालक गाड़ी को बैक करते समय गाड़ी की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।चालक की लापरवाही के कारण उक्त बच्ची मौत की शिकार हुई।घटना के बाद मृत बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया।वही घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सुलह सप्पटे किया गया।




Recent Comments