सारण : जन्मदिन के मौके पर गरीब बच्चों के बीच बांटी वस्त्र एवं पाठ्य सामग्री
छपरा/सारण 

फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया  की मुहिम *जन्मदिन के रंग फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के संग* को आगे बढ़ाते हुए संस्था की युवा सदस्य एवं एनएसए स्वयंसेविका रितु रश्मि ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दलित बस्ती उत्तरी दहियावां टोला के गरीब बच्चों के बीच वस्त्र एवं पाठ्य सामग्री बांटकर अपने व्यक्तिगत खुशी को सार्वजनिक खुशी में तब्दील करते हुए अपना जन्मदिन मनायी।

गरीब बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मना कर रितु रश्मि ने कहा कि यहां के गरीब बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मना कर जो खुशी मिली उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है इस अवसर पर संस्था के युवा सदस्यों में रंजीत कुमार, प्रिंस कुमार मकेशर पंडित आदि ने उपस्थित होकर उनको जन्मदिन की बधाइयां दी।