
शहीद जवानों को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने अर्पित की श्रद्धांजलि
ロबैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती एंव पत्रकार हितों की रक्षा के लिए तैयार हुई रणनीति।
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर):डुमरियागंज स्थित दिल्ली दरबार होटल में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन की मजबूती व पत्रकार हितों की रक्षा के लिए रणनीति तैयार करने के साथ ही कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर तय किया गया कि उनके परिजनों को जल्दी संगठन द्वारा सहायता राशि भेजी जाएगी।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूर्वांचल के प्रदेश सचिव हाशिम रिजवी शामिल हुए बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय यादव व संचालन जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद नईम ने किया उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों को लेकर सदैव तत्पर रहने वाला संघठन है जिसकी शाखाएं देश के सभी प्रदेश के जिलों तहसीलों, एंव ब्लाकों में है। पत्रकार सुरक्षा कानून एंव पत्रकार पेंशन योजना देश के कुछ प्रदेश में लागू किया गया है, इसे सभी प्रदेशों में जल्द लागू किया जाए। शहरी पत्रकार की तरह ही ग्रामीण पत्रकारों को भी पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाएं।
श्री यादव ने आगे कहा कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आपस में सामंजस्य की जरूरत है संगठन द्वारा कार्ड के लिए आवेदन फार्म भरना शुरू हो गया है जिसे भी फार्म भरना है वह शीघ्र ही भर कर जमा कर दें
जिला महामंत्री कृष्ण प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए पत्रकारों से कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने पर बल दिया जाए बैठक के दौरान सदस्य के फार्म भर कर उन्हें कार्यकारिणी में शामिल कर पदाधिकारियों के कार्ड के नवीनीकरण की औपचारिकता पूरी की गई।
कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि घटना से पूरा देश गम और गुस्से में हैं सरकार पाकिस्तान के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करे। शहीदों के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाएं।
इस दौरान विजय सोनी, बजरंगी प्रसाद चौधरी, मोहम्मद नईम, सूरज श्रीवास्तव, योगेश यादव, मुमताज अहमद, यशवंत, लव कुश, साजिद, काजिम मेहंदी, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।




Recent Comments