नपं के कार्यपालक पदाधिकारी रिश्वत लेते चढ़े निगरानी के हत्थे

परसा (सारण) परसा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार को निगरानी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया ।बताया जा रहा है कि 18000 राशि रिश्वत के रुपए ली जा रही थी निगरानी की टीम में धावा बोलकर कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया ।गिरफ्तारी की खबर क्षेत्र में फैलते ही प्रशासनिक क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म गर्म हो गया। मालूम हो कि संदीप कुमार 18 जनवरी को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर परसा में आए थे ।विगत दिनों उन पर रिश्वत लेने के लिए का सोशल मीडिया पर भी शिकायत चल रही थी ।अब निगरानी के हत्थे चढ़ जाने के बाद रिश्वत के लग रहे आरोप को बल मिलता दिख रहा है।




Recent Comments