सिवान :भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद राजन साह को गोली मारने वाला अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर!
#परवेज़ अख्तर/सिवान:
भाजपा नेता सह महादेवा के वार्ड पार्षद राजन साह को गोली मारने वाला मुख्य अभियुक्त गोदइला अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. घटना को बीते 36 घंटे के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नही हो पाई है.
यहाँ बता दे की शहर के महादेवा ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए पंचायती के दौरान हुए विवाद को सुलझाने गए भाजपा नेता सह वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद राजन साह को एक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया था।
मामले में बताया जाता है कि महादेवा शिवमंदिर के पीछे सलेमपुर में स्थानीय निवासी गोदइला और माया देवी के बेटे के बीच तीन दिन पूर्व विवाद हुआ था। मामले को उस दिन शांत करा दिया गया लेकिन रविवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच मामले को लेकर हो रही पंचायती में विवाद हो गया। यह सुनकर वार्ड पार्षद अपने पुत्र सौरभ साह उर्फ रॉकी के साथ मौके पर पहुंचे, और मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगे। इसका दौरान आरोपी गोदइला ने पास में रखी बंदूक से वार्ड पार्षद पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था। इधर इस मामले में घायल वार्ड पार्षद राजन साह के फर्द बयान पर पुलिस ने गोदइला, दुर्गा चौहान, आर्यन उर्फ भीकू, पप्पू चौहान,
भोला चौहान एवं अनिरुद्ध को नामजद किया था जबकि दुर्गा चौहान को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गोली मारने वाला मुख्य अभियुक्त गोदायिला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
कहते हैं एसपी
राजन साह ने पुलिस को बयान दिया है उस आधार पर जांच जारी है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अभियुक्त के पिता जो नामजद हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
– नवीनचंद्र झा, एसपी, सिवान




Recent Comments