सिवान :नौ अप्रैल तक छह हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य
#परवेज अख्तर /सिवान
बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड परिसर के किसान भवन में सोमवार को संध्या पांच बजे डीडीसी विधुभूषण चौधरी ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के सफल बनाने को ले सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने शौचालय निर्माण 9 अप्रैल तक नौ हजार शौचालय का निर्माण कर लेने का सख्त निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक पंचायत में 200 शौचालय का निर्माण करना है। बड़हरिया में 30 पंचायत हैं। जल नल सहित मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं को क्रियान्वित मूर्त रूप देने एवं युद्धस्तर पर लग जाने एंव प्रखंड को ओडीएफ घोषित करने का आह्वान किया। उन्होंने अंचलाधिकारी वकील सिंह को वॉर रूम बनाने एवं नोडल पदाधिकारी के साथ टीम बनाकर काम करने का निर्देश भी दिया।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी, स्वास्थ विभाग, अंचल, प्रखंड, मनरेगा आदि पदाधिकारी एवं कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरतते हैं तो उनकी सूची
बनाकर जिला को फौरन भेजें, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला भूअर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार, बड़हरिया अंचलाधिकारी वकील सिंह, बड़हरिया स्वास्थ प्रबंधक एसरारुलहक डिज्जु, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक पांडेय, एमओ कल्याण मण्डल, बीएओ नंद लाल राम सहित सभी कर्मी, शिक्षक, ओडीएफ से संबंधित कर्मी मौजूद थे।
—————




Recent Comments