सारण :स्वच्छता अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने विधालय परिसर का किया साफ-सफाई


अमनौर /सारण
स्वच्छता अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने स्थानीय हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज के प्रांगण में साफ सफाई किया. सोमवार को 7 बिहार बटालियन एनसीसी छपरा इकाई कमांडिंग आॅफिसर कर्नल जितेंद्र सिंह निर्देशन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ट्रुप संख्या 204 के 49 एनसीसी कैडेटों ने विधालय परिसर व उसके आसपास के क्षेत्रों में पसरे गंदगी व कुड़े का साफ-सफाई किया. इसके पूर्व एनसीसी के जूनियर डिविजन के सभी कैडेटों की एक रैली निकाली गई. जिसके माध्यम से आम लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया गया. उक्त मौके पर मुख्य रूप विधालय के प्रभारी प्राचार्या कुमारी सुधा, एनसीसी पदाधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह, शिक्षक सत्येंद्र कुमार, कैडेट विराट सिंह, अभिषेक कुमार, रुपेश कुमार, अंकित कुमार , अनुज कुमार सहित विभिन्न एनसीसी कैडेट शामिल थे.
सारण :स्वच्छता अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने विधालय परिसर का किया साफ-सफाई




Recent Comments