पटना से छपरा की दूरी होगी कम, शीघ्र मिलेगा गंगा नदी पर एक नया पुल
#दानापुर-दिघवारा-सितलपुर के बीच बनेगा नया पुल
#अकिलपुर दियारा में बनेगा पहुंच पथ


छपरा :पटना, छपरा, सिवान, गोपालगंज होते हुए उत्तर प्रदेश जाने के लिए पटना से छपरा के बीच गंगा पर नदी पर एक नए पुल के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इसके के लिए सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी ने राज्य के पथ निर्माण नंद किशोर यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान श्री रुडी ने इस संदर्भ में पथ निर्माण मंत्री को मानचित्र के माध्यम से विस्तारपूर्व चर्चा की। पुल के निर्माण से दियारा क्षेत्र का विकास दु्रत गति से होगा क्योंकि इसके लिए एक पहुंच पथ अकिलपुर दियारा क्षेत्र में भी दिया जायेगा। विदित हो कि सांसद श्री रुडी काफी दिनो से इस पुल के निर्माण के लिए प्रयास कर रहे है। इसके लिए श्री रुडी ने पुल निर्माण के लिए सरकार को दो प्रस्ताव दिया था। पहला प्रस्ताव था कि पुल का निर्माण सगुना मोड़ के पास कराया जाय जहां से छपरा हाजीपुर मुख्यमार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 19 को जोड़ते हुए राजकिय पथ संख्या 73, परसा सोनहो अमनौर सिवान गोपालगं होते हुए उत्तर प्रदेश को भी जोड़ेगा। दूसरा प्रस्ताव सगुना मोड़ के पास से छपरा – हाजीपुर मुख्यमार्ग छभ्.19 पर निर्माणाधीन दिघवारा बाईपास को जोड़ते हुए ैभ्.104, दिघवारा, मटिहान, तरैया होते हुए छपरा, मुजफ्फरपुर छभ्.102 को जोड़ने का था।
इस संदर्भ में श्री रुडी ने बताया कि नये पुल का निर्माण सगुना मोड़ से दिघा घाट, दानापुर दिघवारा सितलपुर के बीच होगा जिसका एक पहुंच पथ अकिलपुर दियारा में भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से पटना से सारण की दुरी तो घटेगी हीं ब्यापार भी बढे़गा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पटना एयरपोरर्ट और बिहटा एयरपोर्ट की कनेक्विटी भी बढे़गी।
पटना से छपरा की दूरी होगी कम, शीघ्र मिलेगा गंगा नदी पर एक नया पुल




Recent Comments