
सारण :बेलोरो ने दो वर्षीय बालक को रौंदा, मौत
* बंधक बनाये गये बेलोरो चालक की भी हुई मौत
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 पर नंदनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित बेलोरो ने दो वर्षीय बालक को रौंद डाला.घटनास्थल पर ही बालक की मौत हो गयी.मृत बालक उक्त गांव निवासी हरेन्द्र साह का दो वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है.अंकित घर के सीढ़ी पर बैठा था कि अनियंत्रित बेलोरो ने सीढ़ी पर चढ़कर बालक को रौंद डाला.वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने बेलोरो चालक को पकड़कर बंधक बनाकर एक खपरैलनुमा घर में बंद कर दिया.पुलिस ने बंधक बनाये गये चालक को मुक्त कराने के लिए घर खोला गया तो उसमे चालक की मौत हो चुकी थी.पुलिस ने बालक व बेलोरो चालक की शव अपने कब्जे लेकर थाने लायी.आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम किया.लेकिन प्रशासन व पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयास से जाम अधिक समय तक नही रहा.घटनास्थल पर मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय,बीडीओ राकेश कुमार सिंह,तरैया थाना,मसरख थाना की पुलिस एसएसबी के जवान मौजूद थे.




Recent Comments