
सारण :बिहार के महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय का हुआ प्रचार प्रसार
रसूलपुर से देवेन्द्र कु सिंह की रिपोर्ट
रसूलपुर /एकमा
जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र सारण के सहायक प्रबंधक योजना कौशिक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गुरूवार को चनचौरा तथा नवादा पंचायत भवन पर शिविर लगाकर बिकसीत बिहार के सात निश्चय का ब्यापक प्रचार प्रसार किया गया व एक निश्चय से संबंधित जानकारी दी गईं तथा साथ ही आवेदन भी प्राप्त किया गया।रसूलपुर थाना के सटे नवादा पंचायत भवन पर टीम का नेतृत्व कर रहे रोहित रंजन ,गौतम कुमार,ऋषि कुमार,राजन कुमार व राजीव कुमार आदि ने युवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं उतीर्ण 25 बर्षीय युवक युवतियों के लिए उच्चतर शिक्षा हेतु चार लाख रूपये तक की शिक्षा ऋण मुहैया कराया जाएगा तथा रोजगार की तलाश हेतु दो बर्षों तक प्रति माह एक हजार रूपया सहायता भत्ता दिया जाएगा ।वहीं 15 से 25 बर्षीय मैट्रीक पास युवक युवतियों के लिए तीन माह का कुशल युवा प्रशिक्षण दिया जाएगा।तीनों योजनाओं में सभी जाति के युवक युवतियों के लिए समान प्राथमिकता है।




Recent Comments