सारण :बीडीसी सदस्य को पितृ शोक
तरैया :08/05/2018:
प्रखंड के डुमरी पंचायत के पंचायत समिति क्षेत्र भाग पांच के समिति सदस्य साबिर हुसैन के सत्तर वर्षीय पिता नूर महम्मद की मौत हृदय गति रुकने से पटना पीएमसीएच में हो गयी। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीडीसी सदस्य साबिर हुसैन के पिता का शव गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई।मृतक को सोमवार को खुपर्दे खाक किया गया।उसके बाद प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह की अध्यक्षता में मुकुंदपुर गाँव मे शोक सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा मे नसरुद्दीन, मो. मुमताज, साकिर हुसैन, अनवर अली, असलम अली,उपप्रमुख जगलाल राय, बीडीसी सच्चितानंद राय, दूधनाथ साह,बहारण मांझी,भोला खान व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments