सारण :एएनएम और आशा कार्यकर्ता सभी परिवारों का लेंगी मोबाइल नम्बर और राशनकार्ड नम्बर,मिलेगा पाँच लाख का स्वास्थ्य बीमा

तरैया:08/05/2018 :
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत अभी एएनएम और आशा फैसिलेटर की एक बैठक रेफरल अस्पताल तरैया में चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें प्रभारी ने बताया कि सभी एएनएम और आशा फैसिलेटर को विभाग से प्राप्त एक सूची दी गयी है।सूची में शामिल सभी परिवारों का मोबाइल नम्बर और राशन कार्ड नम्बर एएनएम और आशा फैशिलेटर कलेक्ट कर प्रभारी के कार्यालय में जमा करेगी जिसे जिले में भेजा जाएगा।सभी को आयुष्मान भारत योजना के तहत पाँच लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।सूची में शामिल परिवार पाँच लाख तक का उपचार रजिस्ट्रर्ड अस्पताल में करवा सकते है।उपचार का सारा खर्च सरकार वहन करेगी।सभी आशा फैसिलेटर अपने -अपने क्षेत्र में कालाजार से बचने के लिए होने वाले एसपी छिड़काव की जानकारी दो दिन पूर्व परिवारों को देंगी।और छिड़काव में 90% अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।बेलहरी गाँव मे पिकेडीएल की एक मरीज पायी गयी है।जिसके पड़ोस के 50 घरों में एसपी छिड़काव का निर्देश प्रभारी ने दिया।एसपी छिड़काव से बालू मख्खी मर जाएगी और किसी अन्य को कालाजार नही होगा।
*जेई और एईएस के लिए अस्पताल में होगा इमरजेंसी किट तैयार*
प्रभारी ने बताया कि आजकल 10 से 15 वर्ष के बच्चों में कच्चा लीची वगैरह खाने से बेहोशीपन हो जाता है।जिसे जेई बीमारी कहते है।इसके लिए अस्पताल में इमरजेंसी किट तैयार कर लिया गया है।जब भी कोई बच्चा बेहोसी की हालत में अस्पताल में आता है तो इमरजेंसी किट से बच्चे का फर्स्ट एड के लिए ट्रेनिंग एएनएम को दिया गया।बैठक में स्वथ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी,निकेश दुबे,प्रियांशु कुमार व अन्य थे।