सारण :ग्रामीण टोला सम्पर्क निश्चय योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

अमनौर /सारण
प्रखंड के जलालपुर यादव टोला गांव में ग्रामीण टोला सम्पर्क निश्चय योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने शिलापट का अनावरण कर किया. शनिवार को उक्त योजना से पीसीसी सड़क निर्माण अमनौर – भेल्दी मुख्य सड़क एसएच 104 पेट्स स्कूल के पास से स्व. किशुन राय के घर तक 500 मीटर की दूरी तक लगभग 37 लाख की लागत से बननेवाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत विधायक शत्रुधन तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ देश व राज्य का विकास तेजी से कर रही है. नीतीश कुमार व सुशील मोदी की विकासात्मक सोंच के साथ सूबे का चौतरफा विकास हो रहा है. इसी क्रम में अमनौर विधानसभा क्षेत्र का हर -गांव गली का विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. क्षेत्र में सड़के,बिजली ,स्वास्थ्य ,शिक्षा व स्वच्छ पेयजल की सुविधाओं से आम लोगों के बीच मुहैया कराया जा रहा है. उक्त मौके पर मुख्य रूप संवेदक व जिला पार्षद अमर राय, समाजसेवी संगीता सिंह, प्राचार्य मुन्नीलाल सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह, मुखिया पति बसंत सिंह, शिवानन्द उपाध्याय, हरि सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, प्रभु राय, बरिष्टर राय, महेश बाबा , निर्मल पाण्डेय, अमर कुमार भारद्वाज आदि शामिल थे.
सारण :ग्रामीण टोला सम्पर्क निश्चय योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास




Recent Comments