सारण : मढौरा नगर पंचायत में छठ पूजा में घाटों की नहीं हुई सफाई !
#घाटों से गंदगी की तस्वीर लोगों ने सोशल मीडिया पर की वायरल

#पूजा से दो दिन पहले की तस्वीर
मढौरा (सारण)
नपं की कार्यशैली लोगों को त्योहारों के मौके पर भी रास नहीं आ रही है । क्योंकि पूरे नगर क्षेत्र में पसरा कचरा कोई नया नहीं है । फिर भी आस्था के महान पर्व छठ पूजा पर भी नगर प्रशासन ने अपनी नींद नहीं खोली तो लोगों को थोड़ी असहज लगा । चैती छठ पूजा में लोगों ने आस्था में डुबकी के साथ इन पसरी गंदगी में भी अपनी हाथ-पांव चलाये । कुछ युवाओं ने तो मढौरा हाई स्कूल घाट से गंदगी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दिया ।

#सोशल मीडिया पर पूजा के दिन का वायरल तस्वीर :
जिससे की निर्वाचित प्रतिनिधियों और नगर प्रशासन की पोल ही खुलती दिखाई दे रही है । मालूम हो की कार्तिक महीने में भी छठ घाट की सफाई समय से नहीं कराने पर एसडीओ संजय कुमार राय ने नगर प्रबंधक को फटकार लगाते नगर प्रशासन के कार्यपालक पदाधिकरी से शो कॉज़ भी किया था । लेकिन फिर भी कार्यशैली बदलने का नाम नहीं ले पा रही है ।