शाहिद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर शहर में निकला कैंडल मार्च

छपरा:शाहिद-ए-आजम भगत की सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर जेपीएम कॉलेज इकाई के एनएसएस की छात्रा आईजी अवार्डी प्रीति कुमारी के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।जिसमे काफी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। कैंडल मार्च नगर पालिका चौक से समाहरणालय रोड होते हुए थाना चौक से होते हुए पुनः नगर पालिका चौक पर पहुंचकर समाप्त हो गया। इस अवसर पर आईजी अवार्डी प्रीति कुमारी, टिंकल कुमारी, आर्या सत्संगी, सरिता कुमारी, ज्योति कुमारी, संध्या कुमारी, ललिता कुमारी , मेघा कुमारी, प्रियंका कुमारी, काजल,अमृता, रिया सागर, प्रिया सागर आदि ने अहम भूमिका निभाई।