सारण :बाढ़ आपदा में मृतक के आश्रितो को सांसद ने दिये चार लाख के चेक
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट
तरैया।02.02.2018
प्राकृतिक आपदा बाढ़ में डूबने से मृतक के परिजनों को सांसद ने चार लाख रुपये का चेक दिया।शुक्रवार को महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तरैया अंचल कार्यालय पहुँचे और बाढ़ में डूबकर मरे डुमरी निवासी रामएकबाल सिंह की विधवा पत्नी शिवकुमारी देवी को चार लाख रुपये का चेक दिया।सांसद ने विधवा के पुत्र पारस सिंह को कहा कि सरकार आपको ये सहयोग राशि दे रही है।इसका सही उपयोग करेंगे।सांसद ने मुख्यमंत्री कामगार योजना के तहत भी एक लाख रुपया देने की घोषणा किये।जिस पर पहल करने का निर्देश उपस्थित मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय को दिया।मौके पर सीओ वीरेंद्र मोहन,संजय सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह,मुखिया सुशील कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह,उपप्रमुख जगलाल राय, विजय प्रताप सिंह,शेखर सिंह, सरपंच नितेश सिंह, बिगन राय आदि मौजूद थे।




Recent Comments