मढ़ौरा। सोमवार को स्थानीय नगर क्षेत्र के एक 19 वर्षीय युवती के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना मिलने पर स्वास्थ विभाग की टीम ने उसे होम कोरेंटाइन कर दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कोरोना पॉजिटिव युवती दो दिन पहले अपनी माँ की इलाज करा कर लखनऊ से आई थी।जिसका सैंपल कोरोना जांच के लिए लखनऊ में लिया गया था, वहीं से मढ़ौरा स्वास्थ विभाग को युवती के नाम पता की जानकारी के साथ कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी।जिसके बाद स्वास्थ विभाग के कर्मियों ने युवती को होम कोरेंटाइन कर दिया है।बताया जा रहा है कि युवती मढ़ौरा स्थित स्वास्थ जांच केंद्र में भी काम करती है।जिसको लेकर स्वास्थ बिभाग उसके चेन की जानकारी जुटा रहा है।जिनकी जांच स्थानीय रेफरल अस्पताल में मंगलवार को की जाएगी।