समस्तीपुर:9वीं वर्ग के छात्र छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

शाहपुर पटोरी
शाहपुर पटोरी स्थानीय गुलाब बूबना इंटर विद्यालय के मैदान में गुरुवार को आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्र से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षु द्वारा विद्यालय के 9वीं वर्ग की छात्र छात्राओं के बीच विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया । खेल का शुभारंभ रंगोली प्रतियोगिता से किया गया । तत्पश्चात क्रमबद्ध संगीत , क्विज , कबड्डी एवं दौड़ आदि का आयोजन किया गया ।
उक्त सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शुक्रवार को प्रशिक्षु के विदाई के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा
मौके पर प्रशिक्षु लीडर प्रशांत कुमार , चंद्रबाबू नायडू , राजेश कुमार , सनीराज , रोहित कुमार , साधना भारती , शिवांगी कुमारी , पुष्पम कुमारी , अनुप्रिया एवं सरिता सहित दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।




Recent Comments