सारण :अमनौर में कालाबाजारी के उदेश्य से ले जा रहे दो ट्रक खाद्यान्न बरामद, एसडीओ ने एफआईआर करने का दिया निर्देश 

#दैनिक खोज खबर डेस्क 
अमनौर 
गुप्त सूचना के आधार पर अमनौर पुलिस ने छापेमारी कर दो ट्रक पर लदे सैकड़ों पैकेट खद्दान्न (गेंहू) को जप्त  कर थाने लायी . साथ ही इसकी सूचना संबंधित अधिकारी एवं मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय को दिया. सूचना मिलते ही मढौरा एसडीओ संजय कुमार व अमनौर सीओ सह एमओ मनोज कुमार श्रीवास्तव अमनौर थाने पहुंच मामले की तहकीकात किया. जहाँ एसडीओ ने सीओ सह एमओ को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया. वहीं थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार को न्यायोचित कारवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. 

इस संदर्भ में बताया जाता है कि उक्त खद्दान्न थानाक्षेत्र के परशुरामपुर गांव से अमनौर हरनारायण बडा पोखरा होते हुए सोनहो की तरफ ले जाया जा रहा था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर दोनों ट्रक को रोकने का संकेत दिया जहां पुलिस को देखते ही  चालक गाड़ी रोक कर भागने की कोशिश करने लगा जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि वरिये अधिकारी के निर्देशानुसार प्राथमिकी दर्ज करने से संबंधित अग्रेतर कारवाई की जा रही है.