सारण :तरैया में मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट
तरैया।02.02.2018
अरदेवा-जिमदहा के दियरा क्षेत्र में एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू मिला है।जब ग्रामीण अपने खेत की ओर जा रहे थे तो देखे की एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू घायल अवस्था मे खेत के किनारे घायल अवस्था मे गिरा हुआ है।जिसे कुछ कौवे मार रहे।फिर एक युवक दीपक कुमार उसे उठाकर गाँव लाया और उसे धूप ने थोड़ी देर तक रखा जिससे पक्षी ठीक होने लगा।ग्रामीणों का मानना है कि यह गरुड़ प्रजाति का पक्षी है।तो कोई इसे विदेशी उल्लू बता रहा है।जो काफी ठंढ के कारण इस दियरा क्षेत्र में आ गया होगा।




Recent Comments