सारण :बड़ागोपाल शेखापीर  बाबा के मजार पर उर्स मेला के अवसर पर ऊमड़ा जन सैलाब:
#दिग्विजय सिंह बबलू 

डोरीगंज-:
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड के अवतार नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पचपटिया नराँव टोला शेखा पीर बाबा के मजार  जो हिन्दु एवं मुस्लिम श्रधा के प्रतिक के रुप मे माना जाता है । जहाँ पच्चीस रबिअऊअल के अवसर पर लगे मेले मे हजारों की संख्या मे हिन्दु एवं मुस्लिम श्रधालुओं ने पहुँच कर मजार पर चादर पोशी की एवं मन्नते माँगी ।
मजार पर पुरे जिले से श्रधालु उमर पड़े थे । चारों तरफ मेले सा नजारा था । मेले मे दर्जनों दुकाने सजी थी ।
यहाँ प्रत्येक बर्ष पच्चीस रबिअउअल को उर्स मेला का  आयोजन होता है । जिसमे श्रधालु मजार  पर उर्स मेला के एक दिन पुर्व  चादरपोशी करते है ।
स्थानीय मौलाना कासिम साहब , असरफ अली , गुड्डू राज , आशिन मियाँ , असलम अली , भोला राय , राकेश सिंह , अशोक साह ने बताया की  यहाँ हर वर्ष विशाल मेला लगता है जहाँ हजारों की संख्या मे हिन्दु एवं मुस्लिम धर्म के लोग पहुँचेंगे ।
ऐसी मान्यता है की शेखा पीर बाबा से जो भी मन्नते सच्चे दिल से माँगी जाती है वह पुर्ण होती है ।
यह मजार बड़ागोपाल स्टेशन से दो किलोमीटर  पचपटिया  नराँव टोला गाँव के सामने स्थित है ।