सारण :अभाविप ने स्वामी विवेकानन्द जयंती युवा पखवारा के रूप में मना रहे कार्यक्रम में “राष्ट्र पुनःनिर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी का किया आयोजन 

छपरा 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छपरा के द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयंती को युवा पखवारे के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अभाविप द्वारा राजेन्द्र महाविद्यालय में *राष्ट्र पुनःनिर्माण में युवाओं की भूमिका* विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजेंद्र महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द का भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने में अहम योगदान रहा है। गुलामी के कालखण्ड में भारत को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में हेतु जो कार्य किया है वो अतुलनीय है और भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने हेतु युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यक्ता है।

संगोष्ठी में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अभाविप जेपीयू के विश्वविद्यालय प्रमुख आशुतोष कुमार ने कहा कि हम युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से, उनके चरित्र निर्माण के लिए जहाँ स्कूल, कॉलेजों सहित प्रखण्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रहें है । वहीं दूसरी ओर राष्ट्रविरोधी ताकते देश को तोड़ने हेतु प्रयासरत हैं। युवाओं को धर्म, जाति के नाम पर बाँट कर देश को खंडित करना चाहते हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमों से घबराकर तथा युवाओं को राष्ट्रवाद की और अग्रसर होता देख अन्य छात्र संगठन हतोत्साहित होकर गलतबयानी क्र रहें हैं। जिनके छात्र नेता ISIS के एजेन्ट होने के आरोप में गिरफ्तार होते हैं वो हमें नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं। हम उनके मंसूबो को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।
वही कार्यक्रम में उपस्थित आर एस एस के जिला संघ चालक प्रो• डॉ• पी एन राय ने कहा कि जिस दिन युवाओं ने स्वामी जी के सूत्र “उठो जागो और तब तक संघर्ष करो जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो” को आत्मसात कर जीवन में उतार लिया भारत को वैश्विक शक्ति बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।
कार्यक्रम का विषय प्रवेश नगर मंत्री प्रतीक कुमार ने किया, मंच संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित सिंह एवं वही धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष धीरज कुमार ने किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से अमृत माँझी, रतनेश कुमार, आकाश चंदेल, रोहित पांडेय, विष्णु शरण तिवारी, प्रियंका सिंह, शिवांगी कुमारी, प्रिया सागर, सुष्मिता श्रीवास्तव, हर्षवर्धन सिंह, बंशीधर, रवि पांडेय, अमन कुमार आदि उपस्थित थें।