सारण :बंधन बैंक कर्मी के साथ हुई लूट मामले में चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
अमनौर /सारण

गुरुवार को थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज तीन मुहानी सड़क के पास बंधन बैंक कर्मी के साथ लूट के मामले में चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. मकेर बाजार स्थित बंधन बैंक का कर्मी संतोष कुमार प्रसाद ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि गुरुवार को नंदन कैतुका व अन्य गांवों से पैसा वसूली कर अपने बाइक से बैंक में जमा कराने जा रहा था कि उक्त सड़क के पास दो बाइक पर चार की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने रोक कर देशी कट्टा मेरे सर पर रख जान से मारने की धमकी देते हुए बैग में रखे 61945/- के साथ-साथ मेरे पाकेट से तीन हजार नगदी एक मोबाइल फोन व एक पोश मशीन व बैंक से संबंधित कागजात लूट कर फरार हो गए. सभी अपराधी हेमलेट पहने हुए थे. मालूम हो इसके एक वर्ष पूर्व भी बंधन बैंक कर्मी से अपराधियों ने मकेर थाना के बिक्रम कैतुका के पास लगभग एक लाख की राशि लूट की थी. इस घटना के बाद अमनौर के नये थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक के लिए परेशानी बढ़ा दिया है. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने मकेर पुलिस के साथ मिलकर कांड के उद्भेदन करने के लिए प्रयासरत हैं. इस मामले में अमनौर पुलिस ने एक को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष श्री पाठक ने बताया कि बहुत जल्द ही कांड का उद्भेन कर लिया जायगा.